नामांकन एवं भ्रामक अफवाहों के संबंध में सूचना

राम कुमारी आयोध्या विधि महाविद्यालय, बेगूसराय
(R.K.A. Law College, Begusarai)

अति आवश्यक सूचना

दिनांक : 20.05.2026

एल.एल.बी. द्वितीय खंड के समस्त छात्र-छात्राओं हेतु

प्रिय छात्र-छात्राओं,

आप सभी को सूचित किया जाता है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा, जो वर्तमान में महाविद्यालय की प्राध्यापिका नहीं हैं, महाविद्यालय के संबंध में झूठी एवं भ्रामक सूचनाएँ फैलाई जा रही हैं। आप सभी से अनुरोध है कि ऐसी अफवाहों एवं भ्रामक समाचारों से पूर्णतः सावधान रहें।

  1. नामांकन संबंधी सूचना :
    एल.एल.बी. तृतीय खंड में नामांकन की सूचना महाविद्यालय द्वारा पूर्व की भाँति आधिकारिक सूचना पट्ट एवं महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय प्रकाशित की जाएगी। अतः किसी अन्य स्रोत से प्राप्त सूचना पर विश्वास न करें। नामांकन प्रक्रिया पूर्व निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार ही संपन्न होगी।
  2. भ्रामक प्रचार के संबंध में :
    समाचार-पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जो व्यक्ति महाविद्यालय के संबंध में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही हैं, वे वर्तमान में महाविद्यालय की प्राध्यापिका नहीं हैं। वे पूर्व में अतिथि शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं तथा वर्तमान में उनका महाविद्यालय से कोई संबंध नहीं है। इस संबंध में विश्वविद्यालय से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त करने हेतु पत्राचार किया गया है तथा इसकी सूचना महामहिम को भी प्रेषित कर दी गई है।
  3. प्रामाणिक सूचना का स्रोत :
    महाविद्यालय से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु केवल प्रभारी प्राचार्य कार्यालय अथवा महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर जारी सूचना को ही प्रामाणिक मानें।

आप सभी अपने अध्ययन पर ध्यान केंद्रित रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से विचलित न हों। महाविद्यालय प्रशासन आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

आदेशानुसार

मुकेश कुमार
प्रभारी प्राचार्य
राम कुमारी आयोध्या विधि महाविद्यालय, बेगूसराय

नोट : यह सूचना महाविद्यालय के सूचना पट्ट एवं व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित की जा रही है।

Leave a Reply